Latest Maharashtra State Board (SSC & HSC) 2026-27 Syllabus Digest & Solutions Updated!
Class 6Hindi (Lokbharati / Sulabhbharati)2026-27 Syllabus

Chapter 6 स्वास्थ्य संपदा Solutions

Complete Maharashtra State Board Balbharati & Yuvakbharati textbook solutions for Chapter 6 स्वास्थ्य संपदा. Step-by-step solved exercises, numerical problems, and digest answers.

4 Solved Questions4 Diagrams690 words

Maharashtra State Board Class 6 Hindi Solutions Chapter 6 स्वास्थ्य संपदा

Hindi Sulabhbharti Class 6 Solutions Chapter 6 स्वास्थ्य संपदा Textbook Questions and Answers

कार्य हमारा

चित्र देखकर क्रियायुक्त शब्दों से वाक्य बनाओ।

Answer:

जरा सोचो…..लिखो:

यदि भोजन से नमक गायब हो जाए तो….
Answer:
यदि भोजन से नमक गायब हो जाए तो भोजन स्वादिष्ट नहीं लगेगा। हर चीज फीकी लगेगी। फीका भोजन करना मुश्किल होगा और हमारा पेट नहीं भरेगा। पेटभर खाना न खाने से हमें कमजोरी आ जाएगी। हम ढंग से कोई काम नहीं कर सकेंगे। नमक के बिना हमारे शरीर को आयोडीन नहीं मिलेगा, जिससे शरीर का विकास रुक जाएगा।

मैंने समझा:

__________
___________
Answer:
इस पाठ में गांधी जी यह समझाना चाहते हैं कि हमें अपना शरीर स्वस्थ रखना चाहिए। हमें पर्याप्त मात्रा में दूध, मक्खन, फल, हरी सब्जियाँ, गेहूँ की रोटी आदि पौष्टिक पदार्थ अपने भोजन में लेने चाहिए। हमें शुद्ध हवा में रहते हुए प्राणायाम व व्यायाम भी करना चाहिए।

खोजबीन:

खादी का कपड़ा कैसे बनाया जाता है इसकी जानकारी प्राप्त करके लिखो।
Answer:
चरखे पर रूई से सूत काता जाता है। फिर उस सूत से जुलाहा हथकरघे पर कपड़ा बुनता है। इसके पश्चात इस कपड़े को रंगा जाता है। हाथ से बुना कपड़ा कुछ मोटा होता है। इसी कपड़े को खादी कहते हैं।

अध्ययन कौशल:

पढ़ाई का नियोजन करते हुए अपनी दिनचर्या लिखो।
Answer:
मेरा स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर दो बजे तक रहता है। मैं ढाई बजे घर आ जाता हूँ। खाना खाने और थोड़ा आराम करने के बाद मैं अपने स्कूल का गृहकार्य करने बैठ जाता हूँ। फिर गृहकार्य पूरा कर मैं खेलने चला जाता हूँ, क्योंकि मेरी उम्र के सभी बच्चे उसी समय अपनी पढ़ाई आदि खत्म करके खेलने आते हैं। दो घंटा खेलने के बाद मैं घर आता हूँ। खाना खाते समय मैं टीवी पर समाचार और डिस्कवरी जैसे ज्ञानवर्धक चैनल देखता हूँ। फिर स्कूल बैग तैयार करके दस बजे मैं सोने चला जाता हूँ। इस तरह यह मेरी दिनचर्या सुबह से रात तक की है।

बताओ तो सही।

संतुलित आहार पर पाँच वाक्य बोलो।
Answer:

मेरी कलम से:

अपने मित्र को शुभकामना/बधाई पत्र लिखो।
Answer:

एक वाक्य में उत्तर लिखो।

Question 1 Maharashtra Board Solution
जैतून के तेल की जगह मक्खन क्यों लिया जाना चाहिए?
Solution & Step-by-Step Answer:
मक्खन में जो विटामिन होते हैं वह जैतून के तेल में नहीं होते, इसलिए जैतून के तेल की जगह मक्खन लिया जाना चाहिए।
Question 2 Maharashtra Board Solution
रक्षक का धर्म कौन-सा है?
Solution & Step-by-Step Answer:
रक्षा करना रक्षक का धर्म है।
Question 3 Maharashtra Board Solution
किन-किन सब्जियों की गिनती अच्छी, हरी सब्जियों में होती है?
Solution & Step-by-Step Answer:
लौकी, फूलगोभी, पत्तागोभी, बिना बीज की सेम, बैंगन आदि की गिनती अच्छी और हरी सब्जियों में होती है।
Question 4 Maharashtra Board Solution
फेफड़ों के लिए क्या अति आवश्यक है?
Solution & Step-by-Step Answer:
चौबीसों घंटे शुद्ध-से-शुद्ध हवा फेफड़ों के लिए अति आवश्यक है।

सदैव ध्यान में रखो:

नवयुवकों की शक्ति देशहित में लगनी चाहिए।
Answer:
मनुष्य के अंदर उसके पूरे जीवन में सबसे अधिक ऊर्जा युवावस्था में होती है। इस उम्र में वह अधिक-से-अधिक मुश्किल कार्य कर सकता है। मनुष्य का कर्तव्य होता है कि वह अपने परिवार और समाज के साथ-साथ देश के विकास के लिए भी कार्य करे। अत: नवयुवक या युवावर्ग को अपनी शक्ति देशहित में लगानी चाहिए, जिससे देश ज्यादा-से-ज्यादा सफलता प्राप्त कर सके।

विचार मंथन:

स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन। योगासन है, उत्तम साधन।
Answer:
स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है। अच्छे स्वास्थ्य के बिना सब कुछ व्यर्थ है। कहते हैं कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन वास करता है, इसलिए हमें हमेशा अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए अच्छे खान-पान के साथ-साथ शारीरिक व्यायाम भी अनिवार्य है। हमें सुबह जल्दी उठना चाहिए और रात को भी समय पर सो जाना चाहिए। सुबह उठकर खुली हवा में सैर करना लाभदायक होता है। साथ ही हमें योगासन भी अवश्य करना चाहिए। योगासन में शारीरिक क्रियाओं के अलावा श्वासोच्छवास पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। इस तरह शारीरिक और मानसिक शक्तियों का विकास होता है। अत: स्वस्थ तन-मन के लिए योगासन एक उत्तम साधन है।

भाषा की ओर:

निम्न विशेषण शब्द का अपने वाक्य में प्रयोग करके उनका प्रकार लिखो।

Answer: