Latest Maharashtra State Board (SSC & HSC) 2026-27 Syllabus Digest & Solutions Updated!
Class 7Hindi (Lokbharati / Sulabhbharati)2026-27 Syllabus

Chapter 3 दादी माँ का परिवार Solutions

Complete Maharashtra State Board Balbharati & Yuvakbharati textbook solutions for Chapter 3 दादी माँ का परिवार. Step-by-step solved exercises, numerical problems, and digest answers.

63 Solved Questions2 Diagrams2900 words

Maharashtra State Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार Textbook Questions and Answers

जरा सोचो ………. बताओ

यदि प्राकृतिक संसाधन समाप्त हो जाएँ तो… जैसे-जल, बन आदि। इस पर आधारित अपने विचार लिखिए। (कल्पनात्मक-लेखन)
Answer:
प्रकृति हमारी माता है, वह हमारी जीवनदायिनी है। प्रकृति से हमें कई प्राकृतिक संसाधन प्राप्त होते हैं। जल, वन, खनिज तेल, धातुएँ, कोयला, समुद्र से प्राप्त होनेवाले कई पदार्थ ये सब प्राकृतिक संसाधन हैं। मनुष्य ने अपने स्वार्थ हेतु इन वस्तुओं को अधिक से अधिक मात्रा में उपयोग किया है। अब इनकी संख्या में दिन-प्रतिदिन कमी आती जा रही है। ये सारे प्राकृतिक संसाधन अगर मनुष्य की ऐसी बेपरवाह एवं स्वार्थपरायण वृत्ति से समाप्त हो जाए, तो मनुष्य की आनेवाली पीढ़ियाँ इसका उपभोग न कर पाएंगी और इसका सारा दोष वर्तमान मनुष्य पर डालेंगी।

इसका विचार करते हुए वर्तमान समय में हमें इन सभी प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग सोच-समझकर एवं योग्य मात्रा में करना चाहिए। जिस प्रकार पानी के बिना मछली जीवित नहीं रह सकती, उसी प्रकार मनुष्य का संपूर्ण जीवन प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित है। इनकी समाप्ति मानव जीवन की सबसे बड़ी हानि होगी। प्रकृति का साथ लेकर ही मनुष्य अपना जीवन अधिक सुंदर व सफल बना सकता है। इसलिए प्रकृति प्रदत्त इस संपदा का प्रयोग हमें भविष्य की सोच एवं संचयन नीति के आधार पर करना चाहिए।

मेरी कलम से

निम्नलिखित शब्दों के आधार पर एक कहानी लिखिए। (पानी, पुस्तक, बिल्ली, राखी।) (कहानी-लेखन)
Answer:
रामपुर नाम का एक गाँव था। वहाँ मोहन नाम का एक लड़का अपने माता-पिता के साथ रहता था। उसकी बहन मीना उनसे दूर रघुपूर नामक गाँव में अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए गई थी। मोहन अपनी बहन से बहुत प्रेम करता था। अपनी प्यारी बहन से दूर रहना उसे बिलकुल अच्छा नहीं लगता था। कुछ दिनों बाद राखी का त्योहार आया। मोहन अपनी बहन से मिलने जाना चाहता था किंतु आकाश में छाए बादलों व भारी वर्षा के कारण सब जगह पानी जमा हो गया।

अब मोहन को मीना से मिलने की इच्छा डूबती हुई नज़र आने लगी। उसने अपनी बहन को उपहार देने के लिए कहानियों की एक पुस्तक खरीदी थी। उसे बहुत बुरा लग रहा था। उसने निश्चय किया कि कुछ भी हो वह अपनी बहन से मिलने अवश्य जाएगा। वह बहन को मिलने जाने के लिए जब घर से निकला तब काली बिल्ली रास्ता काटती चली गई। वह बहुत डर गया और सोचने लगा कि अगर रघुपूर जानेवाली बस उसे नहीं मिली, तो वह अपनी बहन से नहीं मिल पाएगा।

वह निराश होकर नीचे बैठ गया और सिसक-सिसककर रोने लगा। तभी उसके सिर को किसी ने प्यार से सहलाया। मोहन ने ऊपर देखा तो उसके सामने उसकी बहन मीना खड़ी थी। मोहन खुशी से फूला न समाया और अपनी बहन से लिपट गया। स्वयं मीना उससे मिलने आई थी। घर के सभी लोग खुश थे। इस प्रकार मोहन-मीना के साथ समस्त परिवार ने खुशीखुशी त्योहार मनाया।

विचार मंथन:

“वृक्षवल्ली आम्हां सोयरे वनचरे” इन पंक्तियों का अर्थ स्पष्ट कीजिए। (अर्थ-स्पष्टीकरण)
Answer:
“वृक्षवल्ली आम्हां सोयरे वनचरे”
वृक्ष अर्थात पेड़-पौधे। वृक्ष महत्त्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन हैं। इनसे मिलनेवाले सारे सुख-साधन हमारे लिए प्रकृति की देन हैं। वन में रहनेवाले सभी पशु-पक्षी, जीव-जंतु, पेड़-पौधे और अपनी मधुर आवाज से अपने भगवान को पुकारने वाले ये रंग-बिरंगे पक्षी प्राकृतिक संबंधों में हमारे परिवार के सदस्य हैं।

इस कारण हमारे परिवार के सभी सदस्यों की देखभाल करना उनके भविष्य के बारे में सोचना उनकी रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। प्रकृति में स्थित पशु-पक्षी, पेड़-पौधे, नदी-नाले इन सभी प्राकृतिक चीजों पर संपूर्ण मानव जाति का जीवन आधारित है। इनकी रक्षा करना संपूर्ण मानव जाति की रक्षा करना है।

सुने हुए चुटकुले, हास्य प्रसंगों को पुन: स्मरण करके सुनाइए।
Answer:
विदयार्थी स्वयं सुने हुए चुटकुले, हास्य प्रसंग सुनाकर अपेक्षित कृति करेंगे।

आकारिक मूल्यमापन

१. सुनो तो जरा: सुने हुए चुटकुले, हास्य प्रसंगों को पुन: स्मरण करके सुनाओ।
२. वाचन जगत से: स्वामी विवेकानंद का कोई भाषण पढ़ो और प्रमुख वाक्य बताओ।
३. अध्ययन कौशल: अपने और किसी पड़ोसी राज्य के राष्ट्रीय अभ्यारण्यों की शासकीय वीडियो क्लिप्स फिल्म्स आदि देखकर वर्गीकरण करों एवं टिपण्णी बनाओ।

अध्ययन कौशल


Answer:
१.राज्य का नाम: महाराष्ट्र
अभयारण्य का नाम:संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान
विशेषताएं:यह उद्यान महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के उत्तरी भाग में स्थित है। उद्यान लगभग १०४ वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है। इस उद्यान में दो मुख्य जलाशय हैं, जिनके आस-पास घिड़याल और पाइथन साँपों का निवास है। इस पार्क के। जंगलों में शेर, बाघ, चमगादड़, माउस डीयर, बोनेट मेकाक, रिसस मेकाक व हनुमान लंगूर आदि भी देखने को मिलते है।

२.राज्य का नाम:केरल
अभयारण्य का नाम:पेरिया वन्य जीव अभयारण्य
विशेषताएं:यह राष्ट्रीय उद्यान एक बाघ संरक्षित क्षेत्र है। यहाँ नदी के गहरे जल में हाथी तैरने का अभ्यास करते हैं। नीलगाय, सांभार, भालू, चीता तथा तेंदुआ आदि जंगली जानवर भी यहाँ पाए जाते हैं।

वाचन जगत से:

स्वामी विवेकानंद का कोई भाषण – पढ़ो और प्रमुख वाक्य बताओ।
Answer:
स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो में ११ सितंबर, १८९३ को आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में जो भाषण दिया था, उसमें उन्होंने कहा था, ‘मैं एक ऐसे धर्म का अनुयायी होने में गर्व का अनुभव करता हूँ, जिसने संसार को सहिष्णुता तथा सार्वभौम स्वीकृत दोनों की ही शिक्षा दी है। हम लोग सब धर्मों के प्रति केवल सहिष्णुता में ही विश्वास नहीं करते वरन समस्त धर्मों को सच्चा मानकर स्वीकार करते हैं। मुझे ऐसे देश का व्यक्ति होने का अभिमान है जिसने इस पृथ्वी के समस्त धर्मों और देशों के उत्पिीड़तों और शरणार्थियों को आश्रय दिया है।”

सदैव ध्यान में रखो:

संगठन में ही शक्ति है, इसे जीवन में उतारो।

भाषा की ओर:

निम्नलिखित शब्दों के वचन बदलकर वाक्य में प्रयोग करके लिखो।

Answer:
१. थैली – पॉलीथिन की थैली का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
२. पंखे – आवश्यकता न होने पर पंखे बंद रखकर हमें बिजली की बचत करनी चाहिए।
३. दीवारें – सोना के घर की दीवारें बहुत ही ऊँची हैं।
४. राजा – अपनी प्रजा की रक्षा करना प्रत्येक राजा का कर्तव्य होता है।
५. वस्तु – विजय ने अपनी कीमती वस्तु सँभालकर रखी।
६. भिड़ए – जंगल में भिड़ए दल बनाकर शिकार करते हैं।
७. बहुएँ – मीरा चाची की बहुएँ बहुत ही स्वादिष्ट खाना बनाती हैं।
८. रोटियाँ – समिधा ने अपनी माँ से गोल-गोल रोटियाँ बनाना सीख लिया है।

निम्नलिखित वाक्यों को कहानी के घटना क्रम के अनुसार लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
चिंकी ने भी दो बेटों का उपहार दिया।
Solution & Step-by-Step Answer:
घर के आंगन में बरगद का पेड़ था।
Question 2 Maharashtra Board Solution
एक साथ उड़ने को रहेंगे तैयार।
Solution & Step-by-Step Answer:
चिंकी ने भी दो बेटों का उपहार दिया
Question 3 Maharashtra Board Solution
टीनू-मीनू, चुसकू-मुसकू खेलने लगे।
Solution & Step-by-Step Answer:
एक साथ उड़ने को रहेंगे तैयार।
Question 4 Maharashtra Board Solution
घर के आँगन में बरगद का पेड़ था।
Solution & Step-by-Step Answer:
घर के आँगन में बरगद का पेड़ था।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
चिड़िया कहाँ रहती थी?
Solution & Step-by-Step Answer:
चिड़िया दादी माँ के घर के आँगन के पेड़ पर बने घोंसले में रहती थी।
Question 2 Maharashtra Board Solution
बहेलिया कब ठगा-सा रह गया?
Solution & Step-by-Step Answer:
सभी पंछियों को जाल सहित उड़ते देखकर बहेलिया ठगा-सा रह गया।
Question 3 Maharashtra Board Solution
दादी माँ सुबह उठकर क्या करतीं?
Solution & Step-by-Step Answer:
दादी माँ सुबह उठकर अपने घर और आँगन की साफ़-सफाई करती। आँगन में अपना आसन लगाकर खाना बनाती व खाती थीं।
Question 4 Maharashtra Board Solution
चुसकू-मूसकू ने किससे जाल काटा?
Solution & Step-by-Step Answer:
चुसकू-मुसकू ने अपने पैने दाँतों से जाल काटा।
Question 5 Maharashtra Board Solution
दादी माँ की दीन-दुनिया में कौन-कौन थे?
Solution & Step-by-Step Answer:
दादी माँ की दीन-दुनिया में बरगद के पेड़ पर घोंसले में रहने वाली नीलू चिड़िया तथा पेड़ के नीचे बिल बनाकर रहने वाली चिंकी चुहिया थी।
Question 6 Maharashtra Board Solution
दादी माँ नीलू चिड़िया व चिंकी चुहिया के बच्चों को हमेशा क्या समझाती थीं?
Solution & Step-by-Step Answer:
दादी माँ नीलू चिड़िया व चिंकी चुहिया के बच्चों को हमेशा यह समझाती थीं कि आपस में लडाई-झगडा मत करो। सभी मिलकर एकता से रहो। एकता में ही खुशहाली है। आपस में किसी प्रकार का मतभेद न रखते हुए खुशहाली से रहो।
Question 7 Maharashtra Board Solution
चिड़े-चिड़ियों की घर जाने की आस क्यों खत्म हुई?
Solution & Step-by-Step Answer:
चिड़े-चिड़ियों की घर जाने की आस इसलिए खत्म हो गई क्योंकि सभी पंछी बहेलिए के जाल में फंस गए थे। कई बार निकलने का प्रयास करने के बावजूद भी वे उसमें से नहीं निकल पा रहे थे।
Question 8 Maharashtra Board Solution
टीनू ने बहेलिए के चंगुल से बच निकलने के लिए कौन-सी योजना बनाई?
Solution & Step-by-Step Answer:
टीनू ने बहेलिए के चंगुल से बच निकलने के लिए मीनू के एक, दो, तीन, चार कहने पर एक ही दिशा में एक साथ उड़ चलने की योजना बनाई।

व्याकरण और भाषाभ्यास

निम्नलिखित शब्दों के वचन बदलकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
थैलियाँ – थैली
Solution & Step-by-Step Answer:
पॉलीथिन की थैली का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
Question 2 Maharashtra Board Solution
पंखा – पंखे
Solution & Step-by-Step Answer:
गरमी के दिनों में सभी घरों में पंखे चलाए जाते हैं।
Question 3 Maharashtra Board Solution
दीवार – दीवारें
Solution & Step-by-Step Answer:
राजमहल में कई दीवारें होती हैं।
Question 4 Maharashtra Board Solution
राजा – राजा
Solution & Step-by-Step Answer:
हमारे भारत में कई वीर राजा हुए हैं।
Question 5 Maharashtra Board Solution
वस्तुएँ – वस्तू
Solution & Step-by-Step Answer:
मैने मोहन के हाथ में किमती वस्तू देखी।
Question 6 Maharashtra Board Solution
भेड़िया – भेड़िए
Solution & Step-by-Step Answer:
जंगल में कई भेड़िए देखने को मिलते हैं।
Question 7 Maharashtra Board Solution
बहू – बहुएँ
Solution & Step-by-Step Answer:
मीना की सारी बहुएँ बहुत सुंदर हैं।
Question 8 Maharashtra Board Solution
रोटी – रोटियाँ
Solution & Step-by-Step Answer:
मैने भूखे कुत्ते को रोटियाँ खिलाई।
Question 9 Maharashtra Board Solution
चिड़िया – चिड़ियाँ
Solution & Step-by-Step Answer:
पेड़ पर चिड़ियाँ चहचहा रही थीं।
Question 10 Maharashtra Board Solution
लता – लताएँ
Solution & Step-by-Step Answer:
अंगूर की लताएँ बिखरने लगी हैं।

निम्नलिखित शब्दों के विरुद्धार्थी शब्द लिखिए।

Answer:

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार Additional Important Questions and Answers

कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(छोटे-से, आँगन, दाना, एकता, कलरव, ग्यारह, सीख, ताकत)

Question 1 Maharashtra Board Solution
नीलू …………. चुगने चली गई।
Solution & Step-by-Step Answer:
दाना
Question 2 Maharashtra Board Solution
दादी माँ एक ………….. घर में रहती थीं।
Solution & Step-by-Step Answer:
छोटे-से
Question 3 Maharashtra Board Solution
उन सब में गजब की ………. थी।
Solution & Step-by-Step Answer:
एकता
Question 4 Maharashtra Board Solution
एक और एक.होते हैं।
Solution & Step-by-Step Answer:
ग्यारह
Question 5 Maharashtra Board Solution
दादी माँ की ……….. रंग लाई।
Solution & Step-by-Step Answer:
सीख
Question 6 Maharashtra Board Solution
आँगन में अचानक …………. हुआ।
Solution & Step-by-Step Answer:
कलरव
Question 7 Maharashtra Board Solution
सुबह उठकर दादी ………..” बुहारती थीं।
Solution & Step-by-Step Answer:
आँगन
Question 8 Maharashtra Board Solution
हम सब एकता की ………” दिखाएँगे।
Solution & Step-by-Step Answer:
ताकत

निम्नलिखित प्रश्नों के एक वाक्य में उत्तर लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
दादी माँ कैसी थीं?
Solution & Step-by-Step Answer:
दादी माँ समझदार व सयानी थीं।
Question 2 Maharashtra Board Solution
घर के आँगन में कौन-सा पेड़ था?
Solution & Step-by-Step Answer:
घर के आंगन में बरगद का पेड़ था।
Question 3 Maharashtra Board Solution
नीलू चिड़िया के बच्चों के नाम क्या थे?
Solution & Step-by-Step Answer:
नीलू चिड़िया के बच्चों के नाम टीनू और मीनू थे।
Question 4 Maharashtra Board Solution
चिंकी चुहिया के बच्चों के नाम क्या थे?
Solution & Step-by-Step Answer:
चिंकी चुहिया के बच्चों के नाम चुसकू-मुसकू थे।
Question 5 Maharashtra Board Solution
नीलू बच्चों को अपने साथ कहाँ ले गई?
Solution & Step-by-Step Answer:
नीलू बच्चों को अपने साथ दाना चुगने के लिए ले गई।
Question 6 Maharashtra Board Solution
चिड़ियाँ कहाँ फँस गई?
Solution & Step-by-Step Answer:
चिड़ियाँ बहेलिए के जाल में फंस गईं।
Question 7 Maharashtra Board Solution
चिड़ियों ने अपने भीतर कौन-सी शक्ति भरी?
Solution & Step-by-Step Answer:
चिड़ियों ने अपने भीतर एकता की शक्ति भरी।
Question 8 Maharashtra Board Solution
दादी माँ ने किस गोली की बात बताई?
Solution & Step-by-Step Answer:
दादी माँ ने एकता की गोली की बात बताई।
Question 9 Maharashtra Board Solution
दादी माँ ने चिड़ियों को किससे याचना करने के लिए कहा?
Solution & Step-by-Step Answer:
दादी माँ ने चिड़ियों को चिंकी से याचना करने के लिए कहा।
Question 10 Maharashtra Board Solution
सभी ने एकसाथ मिलकर क्या कहा?
Solution & Step-by-Step Answer:
सभी ने एकसाथ मिलकर यह कहा कि “अंत भला तो सब भला।”

किसने, किससे कहा?

Question 1 Maharashtra Board Solution
“एकता पंछियों की ही नहीं, औरों में भी होनी चाहिए वही।”
Solution & Step-by-Step Answer:
दादी माँ ने पंछियों से कहा।
Question 2 Maharashtra Board Solution
“हम आजाद हो रहे हैं, अहा!”
Solution & Step-by-Step Answer:
टीनू-मीनू ने मौसी से कहा।
Question 3 Maharashtra Board Solution
“मेरे बच्चों, मत लड़ो। झगड़े-टंटों में मत पड़ो।”
Solution & Step-by-Step Answer:
दादी माँ ने टीनू-मोनू और चुसकू-मुसकू से कहा।
Question 4 Maharashtra Board Solution
“अरे! हम सब उलझ गए हैं।”
Solution & Step-by-Step Answer:
मुनमुन ने सभी चिड़ियों से कहा।
Question 5 Maharashtra Board Solution
“बहेलिए के जाल में फंस गए हैं।”
Solution & Step-by-Step Answer:
नीलू ने सभी चिड़ियों से कहा।
Question 6 Maharashtra Board Solution
“बस, इतने में ही डर गई?”
Solution & Step-by-Step Answer:
टीनू ने सभी चिड़ियों से कहा।
Question 7 Maharashtra Board Solution
“खैरियत तो है, क्या हुआ था काज?”
Solution & Step-by-Step Answer:
दादी माँ ने नीलू से कहा।
Question 8 Maharashtra Board Solution
“टीनू-मीनू हैं समझदार। तभी तो किया खबरदार।”
Solution & Step-by-Step Answer:
दादी माँ ने पंछियों से कहा।

निमलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।

Answer:

निम्नलिखित शब्दों को सही स्थान पर रखकर अर्थपूर्ण शब्द बनाइए।

Answer:

निम्नलिखित वाक्यों में से सर्वनाम शब्द चुनकर लिखिए।

संज्ञा शब्द के बदले प्रयोग किए जानेवाले शब्दों को ‘सर्वनाम कहते हैं। सर्वनाम के मुख्य रूप से छ: भेद होते हैं।

पुरूषवाचक सर्वनाम:जिस सर्वनाम शब्द का प्रयोग व्यक्ति, वक्ता, श्रोता या किसी अन्य के लिए करता है, उसे ‘पुरुषवाचक सर्वनाम’ कहते हैं। जैसे – मैं, तुम, आप, वे इत्यादी।

निश्चयवाचक सर्वनाम :जिस सर्वनाम शब्द से किसी निश्चित व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध होता हो, उसे ‘निश्चयवाचक सर्वनाम’ कहते हैं। जैसे – यह, वह, ये, वे आदि।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम:जिस सर्वनाम शब्द से किसी अनिश्चित व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध होता हो, उसे ‘अनिश्चयवाचक सर्वनाम’ कहते हैं। जैसे – कोई, कुछ, किसी आदि।

संबंधवाचक सर्वनाम :जो सर्वनाम शब्द वाक्य में आए दूसरे संज्ञा या सर्वनाम शब्द से संबंध बताए, उसे ‘संबंधवाचक सर्वनाम’ कहते हैं। जैसे – जो-वह, जैसा-वैसा आदि। प्रश्नवाचक सर्वनाम : जिस सर्वनाम का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है, उसे ‘प्रश्नवाचक सर्वनाम’ कहते –
जैसे – कौन, क्या, कहाँ आदि।

निजवाचक सर्वनाम:ऐसे सर्वनाम शब्द जो स्वयं के लिए प्रयोग में लाए जाते हैं, उन्हें निजवाचक सर्वनाम’ कहते हैं।
जैसे – स्वयं, खुद, अपने, आप आदि।

Answer:

प्रस्तुत पाठ में आए लयात्मक शब्दों को ढूँढ़कर उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
बुहारती – सँवारती
Solution & Step-by-Step Answer:
मेरी माँ प्रतिदिन घर को बुारती-संवारती रहती है।
Question 2 Maharashtra Board Solution
फुदकती – चिंचियाती
Solution & Step-by-Step Answer:
मेरे घर के आँगन में हर दिन चिड़ियाँ फुदकती-चिंचियाती रहती है।
Question 3 Maharashtra Board Solution
हँसते – खेलते
Solution & Step-by-Step Answer:
छोटे बच्चे हमेशा हँसते-खेलते रहते हैं।
Question 4 Maharashtra Board Solution
खाते – गाते
Solution & Step-by-Step Answer:
मोहन हर पल खाते-गाते रहता है।
Question 5 Maharashtra Board Solution
आनन- फानन
Solution & Step-by-Step Answer:
त्योहारों की धूम में कुछ लोग आनन-फानन में नाचते हैं।
Question 6 Maharashtra Board Solution
टीनू – मीनू
Solution & Step-by-Step Answer:
टीनू-मीनू दोनों भी चालाक थे।
Question 7 Maharashtra Board Solution
चुसकू – मुसकू
Solution & Step-by-Step Answer:
चुसकू-मुसकू के दाँत बड़े तेज थे।

निम्नलिखित मुहावरों एवं कहावतों का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
तुनककर बोलना – चिढ़कर बोलना।
Solution & Step-by-Step Answer:
झगड़े में राजीव का नाम आते ही वह तुनककर बोलने लगा।
Question 2 Maharashtra Board Solution
अक्ल का पत्ता खोलना – तरकीब बताना।
Solution & Step-by-Step Answer:
बाढ़ के समय सुनिल ने अपनी अक्ल का पत्ता खोलकर सबकी जान बचाई।
Question 3 Maharashtra Board Solution
ठगा-सा रहना – चकित होना, सुध-बुध खोकर देखना।
Solution & Step-by-Step Answer:
उस छोटे बच्चे का करतब देखकर मैं ठगा-सा रह गया।
Question 4 Maharashtra Board Solution
रंग लाना – मेहनत का फल मिलना।
Solution & Step-by-Step Answer:
कक्षा में राम का प्रथम क्रमांक आया, आखिर उसकी मेहनत रंग लाई।
Question 5 Maharashtra Board Solution
मन को बहलाना – प्रेमपूर्वक बातें करना।
Solution & Step-by-Step Answer:
मेरी दादी माँ हर दिन हम बच्चों के मन को बहलाती हैं।
Question 6 Maharashtra Board Solution
यत्न करना – बहुत प्रयास करना।
Solution & Step-by-Step Answer:
कौरवों ने कई प्रकार का यत्न किया किंतु वे पांडवों के साथ युद्ध न जीत सकें।
Question 7 Maharashtra Board Solution
एक और एक ग्यारह – एकता में बल।
Solution & Step-by-Step Answer:
कंपनी के मालिक ने मजदूरों को एक-दूसरे से तोड़ने की बहुत कोशिश की किंतु वे बिलकुल डटे रहें, कहते हैं न एक और एक ग्यारह होते हैं।
Question 8 Maharashtra Board Solution
अंत भला तो सब भला – परिणाम अच्छा तो सब अच्छा।
Solution & Step-by-Step Answer:
महात्मा गांधी हमेशा सच्चाई की राह पर चलने की सीख देते थे क्योंकि उनका मानना था कि अंत भला तो सब भला।