Latest Maharashtra State Board (SSC & HSC) 2026-27 Syllabus Digest & Solutions Updated!
Class 9 (SSC)Hindi (Lokbharati / Sulabhbharati)2026-27 Syllabus

Chapter 2 बिल्ली का बिलुंगड़ा Solutions

Complete Maharashtra State Board Balbharati & Yuvakbharati textbook solutions for Chapter 2 बिल्ली का बिलुंगड़ा. Step-by-step solved exercises, numerical problems, and digest answers.

50 Solved Questions14 Diagrams3091 words

Maharashtra State Board Class 9 Hindi Lokbharti Solutions Chapter 2 बिल्ली का बिलुंगड़ा

Hindi Lokbharti 9th Std Digest Chapter 2 बिल्ली का बिलुंगड़ा Textbook Questions and Answers

1. सूचनानुसार कृतियाँ कीजिए :

(क) संजाल

(ख) कहानी के प्रमुख पत्र

प्रश्न क.
संजाल

उत्तर:

प्रश्न ख.
कहानी के प्रमुख पत्र

उत्तर:

2. उत्तर लिखिए :

बिल्ली के रवैये में आया परिवर्तन।
1. ………………………
2. …………………….

प्रश्न 1 Maharashtra Board Solution
बिल्ली के रवैये में आया परिवर्तन।
Solution & Step-by-Step Answer:
i. वह घर के सदस्यों के आगे-पीछे फिरने के बजाय रसोई के आसपास कोने में दुबक कर बैठ जाती। ii. मौका मिलते ही मनचाही चीज खा लेना।

3. स्पष्ट कीजिए :

घर के सदस्यों का बिल्ली के प्रति व्यवहार
पहले और बाद में –

प्रश्न 1 Maharashtra Board Solution
घर के सदस्यों का बिल्ली के प्रति व्यवहार पहले और बाद में –
Solution & Step-by-Step Answer:

पाठ से आगे :

‘प्राणी हमसे कहते हैं जियो और जीने दो’, इस विषय पर स्वमत प्रकट कीजिए।

प्रश्न 1 Maharashtra Board Solution
‘प्राणी हमसे कहते हैं जियो और जीने दो’, इस विषय पर स्वमत प्रकट कीजिए। उत्तरः “जियो और जीने दो’ ये दो शब्द हैं, किंतु इन दो शब्दों में जिंदगी का सार भरा है। प्रकृति ने सबको जीने का समान अधिकार दिया है। हम किसी का अनिष्ट करेंगे तो हमारा भी अनिष्ट निश्चित है। इंसान, इंसान के रूप में जन्म तो लेता है किंतु उसके कर्म इंसानों जैसे नहीं होते। वह अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अन्य प्राणियों का दोहन करता है। जंगलों की कटाई करता है। यदि हम ऐसा करेंगे, तो इससे हमारा ही नुकसान होगा। बारिश नहीं होगी और वन्य प्राणी भी जंगल कट जाने से गाँवों में घुस आएँगे और हम पर हिंसक आक्रमण कर देंगे। भाषाई कौशल पर आधारित पाठगत कृतियाँ |

भाषा बिंदु :

शब्द कोश की सहायता से रेखांकित शब्दों के विलोम खोजिए तथा उनसे नए वाक्य लिखिए।

प्रश्न 1 Maharashtra Board Solution
शब्द कोश की सहायता से रेखांकित शब्दों के विलोम खोजिए तथा उनसे नए वाक्य लिखिए।

Solution & Step-by-Step Answer:

Hindi Lokbharti 9th Answers Chapter 2 बिल्ली का बिलुंगड़ा Additional Important Questions and Answers

(क) परिच्छेद पढ़कर दी गई सूचना के अनुसार कृतियाँ कीजिए।

कृति (3) शब्द संपदा

प्रश्न 1 Maharashtra Board Solution
परिच्छेद से समानार्थी शब्द ढूँढकर लिखिए। i. प्रसन्न ii. कोशिश
Solution & Step-by-Step Answer:
block bg-white dark:bg-slate-900/80 border-l-4 border-emerald-500 rounded-r-xl p-5 my-3 shadow-xs border border-slate-200/60 dark:border-slate-800">
Solution & Step-by-Step Answer:
i. खुश ii. प्रयत्न
प्रश्न 2 Maharashtra Board Solution
वचन परिवर्तन कीजिए। i. चूहा ii. बिल्लियाँ
Solution & Step-by-Step Answer:
i. चूहे ii. बिल्ली
प्रश्न 3 Maharashtra Board Solution
विरुद्धार्थी शब्द लिखिए। i. पुरानी × …….. ii. आपत्ति × …..
Solution & Step-by-Step Answer:
i. नई ii. सहमति

कृति (4) स्वमत अभिव्यक्ति

प्रश्न 1 Maharashtra Board Solution
‘चूहों से हानि’ इस विषय पर अपने विचार लिखिए। उत्तर : अक्सर हम अपने घरों में चूहों की वजह से बहुत परेशान रहते हैं, वे घर में अपने पैरों में लगी गंदगी और मल-मूत्र के माध्यम से बीमारी फैलाते हैं। चूहे घर में रखें अनाज, खाद्य सामग्री के साथ ही जूते, कपड़े, किताबें आदि काटकर बहुत नुकसान करते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार चूहा नकारात्मक और अज्ञानी शक्तियों का प्रतीक भी माना जाता है। चूहों की मौजूदगी से घर में मौजूद लोगों की बुद्धि का भी विनाश होता है।

(ख) परिच्छेद पढ़कर दी गई सूचना के अनुसार कतियाँ कीजिए।

कृति (1) आकलन कृति

प्रश्न 1 Maharashtra Board Solution
कृति पूर्ण कीजिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
:

कृति (2) आकलन कृति

प्रश्न 1 Maharashtra Board Solution
उपर्युक्त गद्यांश से दो ऐसे प्रश्न तैयार कीजिए जिनके
Solution & Step-by-Step Answer:
निम्नलिखित शब्द हों – i. बोरी ii. अमरू
Solution & Step-by-Step Answer:
i. रस्सी से किसका मुंह बाँध दिया गया? ii. बोरी कंधे पर लटकाकर कौन चल दिया?
प्रश्न 2 Maharashtra Board Solution
सत्य या असत्य पहचानकर लिखिए। i. लेखक को बिल्ली से पीछा छुड़ाने की चिंता हुई। ii. नौकर ने तुरंत बोरी का एक सिरा पकड़कर उसे ऊपर से खोल दिया।
Solution & Step-by-Step Answer:
i. सत्य ii. असत्य
प्रश्न 3 Maharashtra Board Solution
गद्यांश के आधार पर वाक्य पूर्ण कीजिए। i. लेखक ने नौकर को याद दिलाया ii. लेखक का ध्यान आवाज की तरफ नहीं गया
Solution & Step-by-Step Answer:
i. लेखक ने नौकर को याद दिलाया कि उसे बिल्ली को भूली भटियारिन की तरफ छोड़ कर आना है। ii. लेखक का ध्यान आवाज की तरफ नहीं गया, क्योंकि वह नहाने में व्यस्त था और कुछ गुनगुना रहा था।

कृति (3) शब्द संपदा

प्रश्न 1 Maharashtra Board Solution
मानक वर्तनी के अनुसार सही शब्द लिखिए। i. चिन्ता ii. अन्दर
Solution & Step-by-Step Answer:
i. चिंता ii. अंदर
प्रश्न 2 Maharashtra Board Solution
विलोम शब्द लिखिए। i. होशियार × ………. ii. रात × ………
Solution & Step-by-Step Answer:
i. मूर्ख ii. दिन
प्रश्न 3 Maharashtra Board Solution
समानार्थी शब्द लिखिए। i. दिन ii. दफ्तर
Solution & Step-by-Step Answer:
i. दिवस ii. कार्यालय

कृति (4) स्वमत अभिव्यक्ति

प्रश्न 1 Maharashtra Board Solution
पालतू जानवरों के प्रति हमें सौहार्दपूर्ण व्यवहार करना चाहिए।’ इस संबंध में अपने विचार लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
जानवरों का मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व है। गाय, बैल, भैंस, कुत्ता, घोड़ा आदि जानवर बहुत उपयोगी हैं। हमें उन्हें प्रेम से पालना चाहिए। ये जानवर हमारे साथ हमारे घर में रहकर परिवार के सदस्य जैसे बन जाते हैं। हमें उनके प्रति सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखना चाहिए। उन्हें उचित समय पर अच्छी खुराक देनी चाहिए। उनकी साफसफाई का ध्यान रखना चाहिए। ये जानवर भी हमारे प्रति सद्व्यवहार और स्नेह रखते हैं। उनकी अच्छी देखभाल करना हमारा कर्तव्य है।

(ग) परिच्छेद पढ़कर दी गई सूचना के अनुसार कतियाँ कीजिए।

कृति (2) आकलन कृति

प्रश्न 1 Maharashtra Board Solution
समझकर लिखिए। अमरू के स्वभाव की विशेषता –
Solution & Step-by-Step Answer:
i. अल्पभाषी ii. मसखरा
प्रश्न 2 Maharashtra Board Solution
एक-एक शब्द में उत्तर लिखिए। i. भीड़ ने अमरू पर यह चुराने का आरोप लगाया ii. यहाँ से तो कई बच्चे उठाए जा चुके हैं
Solution & Step-by-Step Answer:
i. बच्चा ii. देवनगर
प्रश्न 3 Maharashtra Board Solution
सत्य या असत्य पहचानकर लिखिए। i. अमरू स्वभाव से अल्पभाषी था। ii. एक आदमी लपककर अस्पताल गया।
Solution & Step-by-Step Answer:
i. सत्य ii. असत्य
प्रश्न 4 Maharashtra Board Solution
सही विधान चुनकर पूर्ण वाक्य फिर से लिखिए। 1. लेखक समझा शायद अमरू किसी की ……….., (क) कार से टकरा गया होगा। (ख) साइकिल चुरा लिया होगा। (ग) साइकिल से टकरा गया होगा।
Solution & Step-by-Step Answer:
(ग) साइकिल से टकरा गया होगा।

2. कुछ लोगों को शक हुआ कि …………….।
(क) बोरी में बच्चा है।
(ख) अमरू चोर है।
(ग) बोरी में बिल्ली है।
उत्तर:
(क) बोरी में बच्चा है।

कृति (3) शब्द संपदा

प्रश्न 1 Maharashtra Board Solution
समानार्थी शब्द लिखिए। i. मुश्किल ii. हवालात
Solution & Step-by-Step Answer:
i. कठिन ii. जेल
प्रश्न 2 Maharashtra Board Solution
निम्नलिखित शब्दों के वचन परिवर्तन कीजिए। i. आदमियों ii. बच्चा
Solution & Step-by-Step Answer:
i. आदमी ii. बच्चे
प्रश्न 3 Maharashtra Board Solution
मानक वर्तनी के अनुसार सही शब्द लिखिए। i. अन्दर ii. सुन्दर
Solution & Step-by-Step Answer:
i. अंदर ii. सुंदर

कृति (4) स्वमत अभिव्यक्ति

प्रश्न 1 Maharashtra Board Solution
‘मूक जानवरों की हत्या करना बहुत बड़ा पाप होता है।’ इस पर आधारित अपने विचार लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
जानवर देश की प्राकृतिक संपदा होते हैं। उनके कारण ही जंगलों की शोभा बढ़ती है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए हमें मूक जानवरों की रक्षा करनी चाहिए। यदि हम उनकी हत्या करेंगे, तो उनका अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। प्रत्येक जीव को इस धरती पर जीवन जीने का अधिकार है। हम किसी के भी अधिकार को छीन नहीं सकते हैं। यदि हम उनकी हत्या करते हैं, तो हम धर्म एवं कानून की नज़र में बहुत बड़े अपराधी बन जाते हैं। दूसरों की रक्षा करना हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य होना चाहिए।

(घ) परिच्छेद पड़कर दी गई सूचना के अनुसार कृतियाँ कीजिए।

कृति (1) आकलन कृति

प्रश्न 1 Maharashtra Board Solution
समझकर लिखिए। बच्चों का खेलना-कूदना यहाँ बंद हो चुका था – उत्तरः i. पार्कों में ii. बाहर गलियों में

प्रश्न 2 Maharashtra Board Solution
वातावरण में इसकी कमी न थी –
Solution & Step-by-Step Answer:
block bg-white dark:bg-slate-900/80 border-l-4 border-emerald-500 rounded-r-xl p-5 my-3 shadow-xs border border-slate-200/60 dark:border-slate-800">
Solution & Step-by-Step Answer:
i. सनसनी ii. तनाव

कृति (2) आकलन कृति

प्रश्न 1 Maharashtra Board Solution
उपर्युक्त गद्यांश से दो ऐसे प्रश्न तैयार कीजिए जिनके उत्तर निम्नलिखित शब्द हों – i. अमरू ii. थानेदार
Solution & Step-by-Step Answer:
i. थानेदार ने आते ही किसकी कलाई पकड़ ली? ii. किसने आते ही अमरू की कलाई पकड़ ली?
प्रश्न 2 Maharashtra Board Solution
सही पर्याय चुनकर पूर्ण वाक्य फिर से लिखिए। 1. उन दिनों दिल्ली में बड़ी …………….। (क) महामारी फैली हुई थी। (ख) भुखमरी फैली हुई थी। (ग) सनसनी फैली हुई थी।
Solution & Step-by-Step Answer:
(ग) सनसनी फैली हुई थी।

2. जमुना के पुल पर कुछ आदमी पकड़े गए …………….।
(क) जिन्होंने बोरियों में बच्चे बंद किए हुए थे।
(ख) जिन्होंने मछलियाँ पकड़ी थी।
(ग) जो चोरी करके भाग रहे थे।
उत्तर:
(क) जिन्होंने बोरियों में बच्चे बंद किए हुए थे।

कृति (3) शब्द संपदा

प्रश्न 1 Maharashtra Board Solution
निम्नलिखित शब्दों के लिंग परिवर्तन कीजिए। i. आदमी ii. नौकर
Solution & Step-by-Step Answer:
i. औरत ii. नौकरानी
प्रश्न 2 Maharashtra Board Solution
निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द परिच्छेद से ढूँढकर लिखिए। i. सतर्कता ii. अचरज
Solution & Step-by-Step Answer:
i. सावधानी ii. आश्चर्य
प्रश्न 3 Maharashtra Board Solution
विरुद्धार्थी शब्द लिखिए। i. सवाल × ……. ii. संदेह × …….
Solution & Step-by-Step Answer:
i. जवाब ii. नि:संदेह
प्रश्न 4 Maharashtra Board Solution
निम्नलिखित अव्यय शब्दों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए। i. और ii. कि
Solution & Step-by-Step Answer:
i. रोटी चौका करता हूँ और अपना पेट पालता हूँ। ii. एक दो बार समाचार पत्र में छपा कि जमुना के पुल पर कुछ आदमी पकड़े गए।

कृति (4) स्वमत अभिव्यक्ति

प्रश्न 1 Maharashtra Board Solution
आजकल हो रहे बच्चों के अपहरण के संबंध में अपने विचार लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
आजकल बच्चों के अपहरण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें छोटे और मासूम बच्चों की संख्या अधिक होती है। इन बच्चों का पैसे के लिए, मानव तस्करी के लिए या बदला लेने के लिए अपहरण किया जाता है। अपहरण करने वाले अपने स्वार्थों के वशीभूत होकर बच्चों को सताने से भी बाज नहीं आते हैं। बच्चों का अपहरण करना सबसे सरल होता है क्योंकि वह छोटे होते हैं और इन पर काबू पाना सरल होता है। माता-पिता को बच्चों की सुरक्षा के लिए हर समय चिंतित रहना पड़ता है। पुलिस और सरकार तो इनके आगे बेबस होते नजर आती है। अत: इसके खिलाफ सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा देनी चाहिए।

(ङ) परिच्छेद पढ़कर दी गई सूचना के अनुसार कृतियाँ कीजिए।

कृति (2) आकलन कृति

प्रश्न 1 Maharashtra Board Solution
आकृति पूर्ण कीजिए। उत्तरः

प्रश्न 2 Maharashtra Board Solution
समझकर लिखिए। थानेदार को बुलाकर लाने वाला व्यक्ति क्रोध में बोला
Solution & Step-by-Step Answer:
ः क्यों बकता है, बे! दरोगा जी, ऐसे यह नहीं मानेगा। दो-चार बेंत रसीद कीजिए।

कृति (2) आकलन कृति

प्रश्न 1 Maharashtra Board Solution
चौखट पूर्ण कीजिए।
Solution & Step-by-Step Answer:

प्रश्न 2 Maharashtra Board Solution
सत्य या असत्य पहचानकर लिखिए। i. अमरू नम्रतापूर्वक दरोगा से बोला। ii. दरोगा ने अमरू की पीठ पर बेंत मारा।
Solution & Step-by-Step Answer:
block bg-white dark:bg-slate-900/80 border-l-4 border-emerald-500 rounded-r-xl p-5 my-3 shadow-xs border border-slate-200/60 dark:border-slate-800">
Solution & Step-by-Step Answer:
i. सत्य ii. असत्य
प्रश्न 3 Maharashtra Board Solution
सही विधान चुनकर पूर्ण वाक्य फिर से लिखिए। 1. पहले यह तो देख लें कि.. ………….. (क) मेरा क्या कसूर है। (ख) इस बोरों में है क्या? (ग) इस बोरी में बिल्ली हैं।
Solution & Step-by-Step Answer:
पहले यह तो देख लें कि इस बोरी में है क्या?

2. हम सब इस आदमी की …………….।
(क) बदमाशी के गवाह हैं।
(ख) सच्चाई के साथ हैं।
(ग) चोरी के खिलाफ हैं।
उत्तर:
हम सब इस आदमी की बदमाशी के गवाह हैं।

कृति (3) शब्द संपदा

प्रश्न 1 Maharashtra Board Solution
समानार्थी शब्द लिखिए। i. क्रोध ii. हुक्म
Solution & Step-by-Step Answer:
i. गुस्सा ii. आदेश
प्रश्न 2 Maharashtra Board Solution
विरुद्धार्थी शब्द लिखिए। i. नीचे × ………. ii. धीरे-से × ………
Solution & Step-by-Step Answer:
i. ऊपर ii. जोर-से
प्रश्न 3 Maharashtra Board Solution
कृति पूर्ण कीजिए।
Solution & Step-by-Step Answer:

प्रश्न 4 Maharashtra Board Solution
निम्नलिखित वाक्यों में उचित विरामचिह्नों का प्रयोग कीजिए। i. क्रोध में आकर बोला क्यों बकता है बे दरोगा जी ऐसे नहीं यह मानेगा। ii. उन्होंने अमरू से कहा अच्छा बोरी को नीचे रखो इसका मुँह खोलो।
Solution & Step-by-Step Answer:
i. क्रोध में आकर बोला, “क्यों बकता है, बे! दरोगा जी, ऐसे नहीं यह मानेगा।” ii. उन्होंने अमरू से कहा, “अच्छा, बोरी को नीचे रखो। इसका मुंह खोलो।”
प्रश्न 5 Maharashtra Board Solution
निम्नलिखित वाक्यों में सूचना के अनुसार काल परिवर्तन कर फिर से लिखिए। i. उनकी नीयत पर लोगों को शक हो रहा है। (सामान्य भविष्यकाल) ii. अमरू शांतिपूर्वक नीचे बैठ गया। (सामान्य वर्तमानकाल)
Solution & Step-by-Step Answer:
i. उनकी नीयत पर लोगों को शक होगा। ii. अमरू शांतिपूर्वक नीचे बैठ जाता है।

कृति (4) स्वमत अभिव्यक्ति

प्रश्न 1 Maharashtra Board Solution
निम्नलिखित वाक्यों में अव्यय पहचानिए और उसका नाम लिखिए।

Solution & Step-by-Step Answer:

प्रश्न 2 Maharashtra Board Solution
निम्नलिखित वाक्यों को सूचना के अनुसार काल बदलकर फिर से लिखिए।

Solution & Step-by-Step Answer:
प्रश्न 3 Maharashtra Board Solution
निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए। i. अमरू के कुछ कहना नहीं पड़ी। ii. उन्होंने देखा की बोरी अंदर में हिल रही है।
Solution & Step-by-Step Answer:
i. अमरू को कुछ कहना नहीं पड़ा। ii. उन्होंने देखा कि बोरी अंदर से हिल रही है।
प्रश्न 4 Maharashtra Board Solution
निम्नलिखित अव्यय शब्दों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए। i. और ii. कि
Solution & Step-by-Step Answer:
i. रोटी चौका करता हूँ और अपना पेट पालता हूँ। ii. एक दो बार समाचार पत्र में छपा कि जमुना के पुल पर कुछ आदमी पकड़े गए।

रचनात्मकता की ओर लेखनीय :

प्रश्न 1 Maharashtra Board Solution
आपका पालतू कुत्ता दो दिनों से लापता है। उसके लिए समाचार पत्र में देने हेतु विज्ञापन तैयार कीजिए। निम्न मुद्दों का आधार लें।
Solution & Step-by-Step Answer:

मैलिक सृजन :

प्रश्न 1 Maharashtra Board Solution
अपने परिसर में लावारिस जानवरों की बढ़ती मौलिक सृजन संख्या एवं उनसे होने वाली परेशानियों के बारे में संबंधित अधिकारी को पत्र लिखकर सूचना दीजिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
संतोष वर्मा 5/सी रूप दर्शन, रामपुर थाना। दिनांक – 20 जून, 2017। सेवा में, श्रीमान पशु अधिकारी जी, नगर परिषद, थाना। विषयः परिसर में लावारिस जानवरों की बढ़ती संख्या के संबंध में शिकायत-पत्र। माननीय महोदय, मैं शहर के रामपुर क्षेत्र का निवासी हूँ। पिछले कुछ दिनों से हमारे परिसर में लावारिस पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तो दूसरे कस्बों के पशु भी यहाँ आकर रहने लगे हैं। इन जानवरों की वजह से चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। बच्चों को खेलने के लिए परिसर में साफ़ जगह नहीं बची है। महानगर के अधिकारी या कर्मचारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। अत: आपसे निवेदन है कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही उचित कार्यवाही करने की कृपा करें। कष्ट के लिए क्षमाप्रार्थी हूँ। धन्यवाद! भवदीय, संतोष वर्मा।

आसपास :

प्रश्न 1 Maharashtra Board Solution
किसी पशु चिकित्सक से पालतू प्राणियों की सही देखभाल करने संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त कीजिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
मैं एक दिन अपने पालतू जानवरों के देखभाल से संबंधित जानकारी प्राप्त करने पशु चिकित्सक के पास गया, तो उन्होंने बताया कि हमें अपने पालतू प्राणियों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए तथा उनकी सही देखभाल करनी चाहिए। पालतू जानवरों को न तो बहुत कम और न ही बहुत ज्यादा भोजन देना चाहिए। जब उन्हें भूख लगे तभी भोजन देना चाहिए। उनके भोजन और पानी पीने के बर्तन को दिन में कम-से-कम एक बार अवश्य साफ करना चाहिए।

पालतू जानवरों को घुमाने के लिए भी ले जाना चाहिए। बहुत से जानवरों के सामाजीकरण के लिए शारीरिक स्पर्श महत्त्वपूर्ण होता है। अत: उनके साथ खेलना चाहिए तथा उन्हें सहलाना चाहिए। उन्हें चोट नहीं पहुँचानी चाहिए। उन्हें नियमित रूप से पशु-चिकित्सक के पास ले जाना चाहिए।

बिल्ली का बिलुंगड़ा Summary in Hindi

लेखक-परिचय :

राजेंद्र लाल हांडा जी एक प्रसिद्ध कथाकार हैं। आपकी रचनाएँ पत्र-पत्रिकाओं में हमेशा प्रकाशित होती रहती हैं। सम सामयिक विषयों पर आपकी रचनाएँ सामाजिक समस्याओं को उद्घाटित करती हैं।

गद्य-परिचय :

हास्य कहानी : जीवन की किसी घटना का रोचक, प्रवाही वर्णन कहानी होती है। इसमें किसी सत्य का उद्घाटन होता है। हास्य कहानी में इसे हल्के-फुलके हँसी के अंदाज में प्रस्तुत किया जाता है।

प्रस्तावना : प्रस्तुत पाठ ‘बिल्ली का बिलंगुड़ा’ में लेखक हांडा जी ने हास्य के माध्यम से गलतफ़हमी के कारण उत्पन्न विशेष स्थितियों का वर्णन किया है।

सारांश :

पिछले दिनों लेखक के घर में बहुत चूहे हो गए थे। वे घर के सामान का बहुत नुकसान कर रहे थे। अनाज की सुरक्षा के लिए लोहे के ढोल (डिब्बे) बनवाए गए। ये ढोल भी कारगर नहीं हुए। उसमें भी चूहे घुसने लगे। मित्रों ने घर में एक बिल्ली पालने का सुझाव दिया और बिल्ली लाई भी गई। बिल्ली की खूब खातिर होने लगी। बच्चे उसे रोटी और दूध देने लगे। कुछ दिनों में बिल्ली ने पूरी तरह चूहों का सफाया कर दिया। सब लोग बड़े खुश हुए। दो महीने बाद लोग चूहे को भूल गए और बिल्ली से तंग आ गए। क्योंकि अब बिल्ली की आदत बदल गई। अब वह मौका मिलते ही दूध, दही, भोजन आदि सपरचट कर देती।

लेखक को बिल्ली से पीछा छुड़ाने की चिंता होने लगी। उनका नौकर अमरू बड़ा होशियार था। रात को उसने एक खाली बोरी में दो रोटियाँ डालकर रख दी। बिल्ली जैसे ही रोटी की लालच में बोरी के अंदर झपटी, नौकर ने तुरंत बोरी का मुँह पकड़ लिया और रस्सी से मुँह बाँध दिया। लेखक ने अमरू से बिल्ली को कहीं दूर छोड़ने को कहा, जहाँ से वह वापस न आ सके।

दूसरे दिन सुबह अमरू बोरी कंधे पर लटका कर उसे छोड़ने चल दिया। रास्ते में कुछ लोगों को शक हुआ की बोरी में बच्चा है। दो आदमी उसके पीछे हो लिए। उन्होंने देखा कि बोरी अंदर से हिल रही है। उन्हें विश्वास हो गया कि इस बदमाश ने किसी बच्चे को पकड़ा है। देखते-देखते पचासों आदमी इकट्ठा हो गए। सब लोगों ने उसे घेर लिया।

पुलिस थाना भी बहुत दूर नहीं था। एक व्यक्ति दौड़कर पुलिस वाले को भी बुला लाया। शोर होने पर लेखक भी घर से बाहर आया, देखा कि भीड़ ने नौकर को घेर रखा है। थानेदार ने अमरू को मारने की धमकी दी तो उसने बोरी का मुँह खोल दिया और बिल्ली का बिलंगुड़ा छलाँगें मारता हुआ भाग गया। दरोगा जी झेंप गए और अमरू हँसता हुआ घर आ गया।

शब्दार्थ :

मुहावरे :